वर्ल्ड टूर फाइनल्स: पीवी सिंधु ने बनाई फाइनल में जगह

Aazad Staff

Sports

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ ने विश्व टूर फाइनल्स के अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की रतचानोक इंतनोन को मात दे कर फाइनल में जगह पक्की की है।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने शनिवार को रत्नाचोक इतनोन को सीधे गेम में 21-16, 25-23 से हराकर वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल में जगह बना ली है।

अब फाइनल में रविवार को सिंधु का सामना जापान की वर्ल्ड नंबर-5 नोजोमी ओकुहारा से होगा। सिंधु को 2017 के वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में इसी शटलर से मात मिली थी, वैसे दोनों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 6-6 मुकाबले जीते हैं।उल्लेखनीय है कि सिंधु ने शुक्रवार को विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहने वाली बेवेन झांग को एकतरफा मुकाबले में 21-9, 21-15 से मात देकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया था।

वहीं इस टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालिफाई करने वाले भारत के समीर वर्मा भी ग्रुप बी का अपना अंतिम मैच जीत कर नॉकआउट में पहुंच चुके हैं। समीर को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चीन के शी यूकी की चुनौती से पार पाना होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.