आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20: आयरलैंड को मात देकर भारत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Aazad Staff

Sports

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 52 रन से मात देकर सेमीफाइनल में बनाई जगह। भारतीय टीम की मिताली राज प्लेयर ऑफ द मैच रही। अगला मुक़ाबला शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 52 रन से जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन ही बना पाई। यहां बता दें कि भारतीय टीम 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना पाई है।

मिताली राज ने इस इस विश्व टी-20 टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जमाते हुए 51 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 56 गेंदों का सामना करते हुए चार चौक्के और एक छक्का लगाया।मिताली राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने उतरीं। दोनों ने शुरुआती ओवरों में पिच पर टिक कर खेला। हालांकि 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर गार्थ ने स्मृति मंधाना को बोल्ड करते हुए भारत को पहला झटका दे दिया। मंधाना ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाए। अब भारत अपना आखिरी पूल बी मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से शनिवार को खेलेंगी। आस्ट्रेलियाई टीम भी इससे पहले लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.