विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड चैंपियनशिप का जीता खिताब

Aazad Staff

Sports

14 साल बाद जीता खिताब

विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद विश्वनाथन आनंद ने शानदार लय को बरकरार रखते हुए रियाद में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

इसी के साथ सउदी अरब में चल रही चैंपियनशिप में आनंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को नौवें दौर में हराकर 2013 विश्व चैंपियनशिप में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। विश्वनाथन आनंद ने 2013 में यह खिताब कार्लसन के हाथों गंवाया था जबकि 2003 में उन्होंने फाइनल में व्लादीमिर क्रैमनिक को हराकर खिताब जीता था।

बता दें कि 15वें दौर मेंविश्वनाथन आनंद,  कार्लसन एलेक्ज़ेन्डर ग्रिसचुक से हार गए थे। बहरहाल आनंद ने 10 अंको के साथ रैपिड का यह खिताब जीता है। आनंद ने टाइ ब्रेकर में फेडोसीव को 2.0 से हराकर खिताब जीता। आनंद ने 14वें राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक को हराने से पहले दो ड्रॉ खेले।

बता दें कि आखिरी दौर में आनंद ने चीन के बू शियांग्जी से ड्रॉ खेला जबकि कार्लसन को ग्रिसचुक के हाथों अप्रत्याशित हार झेलनी पडी। गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार को ब्लिट्ज़ चैम्पियंशिप की शुरुआत होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.