सुशील और दिव्या विश्व चैंपियनशिप से हुए बाहर

Aazad Staff

Sports

सुशील कुमार और दिव्या काकरान विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सुशील कुमार की जगह जीतेंद्र कुमार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जबकि दिव्या की जगह नवजोत कौर भाग लेंगी

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस साल खेले जाने वाले  विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वहीं एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान भी घुटने की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील कुमार के एशियाई खेलों में खराब प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया है। इस प्रतियोगिता में सुशील कुमार की जगह जितेंद्र कुमार हिस्सा लेंगे।  विश्व चैंपियनशिप में वह 74 किग्रा में भाग लेंगे।

बता दें कि एशियाई खेलों में सुशील कुमार को 74 किग्रा वर्ग में बहरीन के एडम बातिरोव से हार का सामना करना पड़ा था। सुशील पहले पीरियड में 2-1 से बढ़त बनाए थे, लेकिन बहरीन के पहलवान ने मजबूत वापसी करते हुए भारतीय प्रशंसकों को शांत कर दिया था। इस हार के बाद सुशील को करारा झटका लगा, क्योंकि इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना था।

वहीं विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दिव्या के स्थान पर महिलाओं के 68 किग्रा में नवजोत कौर को उतारने का फैसला किया है। नवजोत कौर 68 किलो भार वर्ग में भाग लेंगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.