खेलो इंडिया हॉकी मुकाबले में ओडिशा-पंजाब सेमीफाइनल में पहुंचे

Aazad Staff

Sports

पंजाब ने कर्नाटक को 7-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

खेल इंडिया स्कूल गेम्स के पहले चरण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में पंजाब और हरियाणा ने जीत दर्ज कर अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पकड़ बनाए हुए है।

प्रतियोगिता के पूल-ए के मैच में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा। हरियाणा के लिए स्ट्राइकर शर्मिला ने पांच गोल दागे। उन्होंने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक भी लगाई।
पंजाब ने पूल बी के मुकाबले में दिल्ली को 6-1 से मात दी। पंजाब के लिए सिमरनजीत कौर ने चार गोल किए।पूल-ए के एक अन्य मैच में झारख्ांड ने उत्तरप्रदेश को 4-1 से हराया जबकि पूल-बी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने ओडिशा को 5-3 से हराया।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को हरियाणा का सामना दिल्ली से होगा जबकि पंजाब की टीम छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी। क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में झारखंड एवं ओडिशा और चंडीगढ़ एवं उत्तरप्रदेश आमने-सामने होंगे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.