विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचीं मैरीकॉम

Aazad Staff

Sports

गुरुवार को खेले गए मुकाबले में एमसी मैरीकॉम ने इतिहास रचते हुए विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप के 48 किलोवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। मैरीकॉम ने नॉर्थ कोरिया की किम ह्यांग को इस मुकाबले में मात दी है।

ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी और भारत की स्‍टार महिला बॉक्‍सर  एमसी मैरीकॉम ने दसवीं एआईबीए विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में मैरीकॉम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग को मात देते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि पिछले साल एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मैरीकॉम ने किम ह्यांग को फाइनल में हराया था।

35 साल की मैरीकॉम अपना सातवां पदक पक्का करने के साथ ही प्रतियोगिता के इतिहास में सफलतम मुक्केबाज़ बन चुकी हैं। मालूम हो कि मैरीकॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008 और 2010 में स्वर्ण पदक जीता था, वहीं 2001 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। मैरीकॉम अगर फाइनल में मुकाबला जीतती है तो वे  छठी बार वर्ल्‍ड चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम करेंगी।

बहरहाल आयरलैंड की केटी टेलर भी पांच स्वर्ण के साथ छह पदक जीत चुकी हैं। हालांकि केटी अब प्रोफेशनल बॉक्सर बन गई हैं, इसी कारण उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। बता दें कि मैरीकॉम अब विश्व चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज बन गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.