भारत ने श्री लंका को 88 रनों से दी मात, रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

Aazad Staff

Sports

टी 20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए है।

इंदौर में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का विशाल स्कोर श्रीलंका के सामने खड़ा कर दिया। बता दे कि टी20 में ये स्कोर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और 88 रनों से मैच हार गई।

इस मैच में रोहित शर्मा ने शुक्रवार को स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 188 रनों की शानदार पारी खेली।  रोहित शर्मा ने 35 रनों में  शतक जड़ा। इसके साथ ही रोहित शर्मा तेज शतक लगाने के मामले में मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। रोहित से पहले यह रिकार्ड लोकेश राहुल के नाम था जिन्होंने पिछले साल 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच रविवार को मुम्बई में खेला जाएगा। रोहित की बल्‍लेबाजी देखने मैदान में उनकी पत्‍नी रितिका मौजूद थीं। रोहित ने शतक लगाने के बाद इंस्‍टाग्राम पर रितिका द्वारा ली गई सेल्‍फी अपलोड की। उन्‍होंने लिखा, ”ये रहा मेरा लकी चार्म।”

इससे पहले रोहित ने अपना पहला शतक दो अक्टूबर 2015 को धर्मशला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रोहित ने उस मैच में 106 रनों की पारी खेली थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.