भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

Aazad Staff

Sports

शार्दुल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

निदास ट्रॉफी के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा कर जीत दर्ज की। 153 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक की शानदार पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली। मनीष पांडे ने 42 और दिनेश कार्तिक ने 39 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई।

बता दें कि बारिश के कारण मैच में एक घंटे की देरी के कारण ओवरों की संख्या को 20 से घटा कर 19 ओवर कर दी गई । इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 19 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए।  शार्दुल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वहीं  भारत ने जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। अंक तालिका में अब भारत चार अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गया है।

हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 11 रन बनाकर अकीला धनंजय की गेंद पर ऑउट हो गए। धवन को भी अकीला धनंजय ने अपना दूसरा शिकार बनाया। 8 रन के स्कोर पर वो कैच आउट हो गए। तेज बल्लेबाजी कर रहे रैना ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए। उन्हें नुवान प्रदीप ने परेरा के हाथों कैच आउट करवा दिया। लोकेश राहुल मेडिंस की गेंद को खेलने के चक्कर में हिट विकेट आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। मनीष पांडे ने नाबाद 42 जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 68 रन की साझेदारी हुई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.