आईसीसी ने महिला क्रिकेट को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होंगी टीमें

Aazad Staff

Sports

बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। जिसमें महिला क्रिकेट टीम को खेलने का मौका दिया जा सकता है। इसकी पुष्टी सोमवार को की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस बात की पुष्टी की है कि बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है और इसमें महिला क्रिकेट टीम को जगह दी जा सकती है। यहां राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट का प्रारूप टी-20 के रुप में होगा।

बता दें कि बर्मिंघम में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। इस शहर के 23 प्रतिशत नागरिकों का क्रिकेट से जुड़ाव रहा है तथा क्रिकेट और बर्मिंघम मिलकर खिलाड़ियों और महिला क्रिकेटरों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

आईसीसी ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली प्रस्तुत की है। यह बोली इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ साझेदारी में लगाई गई है, जो बर्मिंघम में टी20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए है।

गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 कुआलालंपुर में शामिल किया गया था। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।  खबरों के मुताबिक इनका बजट लगभग एक अरब डालर का हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.