आईसीसी महिला टी 20: सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से और आॅस्ट्रेलिया की विंडीज से होगी भिड़ंत

Aazad Staff

Sports

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बुधवार को 2009 की चैम्पियन टीम इंग्लैंड से होने वाला है। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए। जिसमें से 10 में इंग्लैंड को जीत मिली और भारतीय टीम सिर्फ तीन में ही जीत हासिल कर पाई है। बता दें कि पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सामना ऑस्ट्रेलिया से 23 नवंबर को होगा। मुकाबला सुबह 5:30 बजे शुरू होगा।

इस टूर्नामेंट में आठ बल्लेबाज ही कुल 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई हैं। इनमें से तीन भारत की हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 167 रन बनाकर टूर्नामेंट की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना 144 रन बनाकर चौथे और मिताली राज 107 रन बनाकर 7वें नंबर पर हैं।

बुधवार को होने वाले मैच में भारत के पास वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का हिसाब चुकता करने का मौका भी होगा। 23 जुलाई, 2017 को खेले गए उस मैच में भारत को नौ रन से हराकर इंग्लैंड चैम्पियन बना था।

भारत के लिए एक सकारात्मक बात यह है कि उसने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारतीय टीम आखिरी बार 2010 में वेस्टइंडीज में ही हुए महिला टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.