फीफा विश्व कप 2018 : विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ी

Aazad Staff

Sports

सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा होने से टला

रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप के लिए पहुंची साऊदी अरब की टीम  के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। टीम को सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्तोव लेकर जा रहे विमान के इंजन में अचानक आग लग गई। पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फ्लाइट में मौजूद सभी खिलाड़ी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के पहले ही विमान में आग लग गई थी। इसके बावजूद पायलट विमान को रनवे पर उतारने में सफल रहा और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लाइट में हुई तकनीकी खराबी के कारण आग लगी थी।

वहीं सऊदी नैशनल टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया. 'सऊदी अरब फुटबॉल फेडरशन सबको आश्वस्त करना चाहता है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद सऊदी नैशनल टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।'

हालांकि, एयरलाइंस ने विमान में आग की खबर को नकार दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विडियो में दिख रहा है कि विमान में आग लगी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.