भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांग कांग को 26-0 से दी मात

Aazad Staff

Sports

भारत ने 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ हांग कांग को एशियन गेम्स में करारी शिकस्त दी है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से मात दी थी।

18वें एशियाई खेलों में भारत ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने हांग कांग को 26-0 से करारी मात दी है। इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एशियाई खेलों में भारत की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत शुरुआत से ही हांग कांग पर हावी रहा।

भारत ने पहले क्वार्टर में चार गोल किए इसके बाद रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो भारत के नाम किए और एसवी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा। वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो, जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया.भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे।

हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रूपिंदर ने दो-दो गोल किए। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में शानदार आगाज किया था। पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से मात दी थी।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.