रसेल से हटा बैन, आईपीएल में वापसी का रास्ता हुआ साफ

Aazad Staff

Sports

रसेल को कोलकाता ने 8.5 करोड़ रूपये की भारी रकम खर्च कर टीम में रिटेन किया है।

वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर अंतरराष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक साल का बैन लगा था सो अब हटगया है। रसेल एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं। इसके साथ ही रसेल को IPL में अपनी टीम कोलकाता के साथ नाइटराइडर्स के लिये खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

रसेल रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट में जमैका का प्रतिनिधित्व करेंगे जो बैन के बाद रसेल का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है। बता दें कि कैरेबियाई ऑलराउंडर पर वाडा के नियमों के तहत अपने निवास की जानकारी नहीं देने पर डो¨पग नियमों का उल्लंघन करने का दोषी करार देते हुये एक वर्ष के लिये बैन लगा दिया गया था।

रसेल को 31 जनवरी 2017 से 30 जनवरी 2018 तक के लिये क्रिकेट के किसी भी प्रारूप से निलंबित कर दिया था। तीन सदस्यीय सुनवाई दल ने रसेल को वर्ष 2015 में 12 महीने के अंतराल में तीन बार अपने निवास की जानकारी नहीं देने का दोषी पाया था। वाडा नियमों के तहत ऐसा करने पर खिलाड़ी को डोप का दोषी करार दिया जाता है।

कैरेबियाई ऑलराउंडर फिलहाल सुपर-50 टूर्नामेंट के जरिये अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर काम करेंगे और उसके बाद 22 फरवरी से दुबई में शुरू होने जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलेंगे जहां वह इस्लामाबाद यूनाईटेड की तरफ से खेलेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.