१८ वे एशियन गेम्स का आग़ाज़ आज से, १८ अगस्त २०१८

Aazad Staff

Sports

भारत का प्रयास अपने रेकॉर्ड 15 गोल्ड को बेहतर करने का होगा।

१८ वें  एशियन गेम्स का आग़ाज़ शनिवार से इंडोनेशिया में  हो रहा है। भारत का प्रयास अपने रेकॉर्ड १५ गोल्ड को बेहतर करने का होगा। २०१८ में भारत ने एशियाई खेलों में अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारतीय दल के ध्वजवाहक भाला फेंक खिलाड़ी  नीरज चोपड़ा होंगे। भारत एशियन खेलों में ३६ खेलों में भाग लेगा।

जकार्ता में खेल "बंग कर्णो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स" में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें २० स्थान और ९ प्रशिक्षण मैदान होंगे, साथ ही जकार्ता इंटरनेशनल एक्सपो, जिसमें २१ स्थानों और ८ प्रशिक्षण मैदान शामिल हैं।

Check: २० अगस्त २०१८, एशियन गेम्स का टाइम टेबल होर लाइव नतीजे (Schedule & Live Updates)

भारतीय खिलाडियों का मैडल के लिए दावा इन ३६ खेलों पर होगा :

तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बोलिंग, ब्रिज, कैनोइ-कायक, साइक्लिंग, फेंसिंग, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, ताइकवांडो, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलिबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग और वुशू (मार्शल आर्ट की एक विधा)

Asian Games

इससे पहले एशियाई खेलों में अगर भारत के प्रदर्शन पर नज़र डालें

एशियन खेलों में भारत सिर्फ दो बार टॉप ८ से बाहर रहा है

 ​नई दिल्ली, भारत १९५१  भारत ने पहले एशियाई खेलों में १५ गोल्ड मेडल जीते थे।

ग्वांगझू, चीन २०१०  भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इन खेलों में भारत ने 65 पदक अपने नाम किए थे इनमें (14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज) थे। 

बैंगको, थाईलैंड १९९०  भारत ११ वें स्थान पर और १९९८ में ९ वें स्थान पर रहा।

भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 139 गोल्ड मेडल जीते हैं।

कबड्डी और रेसलिंग में भारत को 9-9 गोल्ड मिले हैं। बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग में भारत कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है।

रोचक तथ्य 

सिर्फ सात देशों ने हर एशियन गेम्स में भाग लिया है। भारत, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, श्री लंका, सिंगापुर और थाइलैंड।

एशियन गेम्स का इतिहास 

एशियाई खेलों का आयोजन पहली बार साल १९५१ में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था जिसमें ११ देशों ने हिस्सा लिया था। भारत को तब मेजबान होने का फायदा मिला और भारत ने मेडल टैली में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। साल १९८२ में दूसरी बार भारत ने एशियन गेम्स की मेजबानी की थी। अब तक कुल ९ देशों ने इस खेल की मेजबानी की है और इसमें ४६ देशों ने भाग लिया है। जबकि इस बार इसमें ४५ देश भाग ले रहे हैं।एशियन गेम्स में चीन ने अबतक सबसे ज्यादा १,३४२ गोल्ड मेडल जीते हैं। गोल्ड के मामले में भारत का छठा स्थान है। भारत ने अबतक १३९ गोल्ड जीते हैं और सबसे ज्यादा गोल्ड ऐथलेटिक्स में आए हैं।

एशियन गेम्स का टाइम टेबल (Schedule)

जकार्ता हमारे समय से १.५ घंटे आगे है। तो सुबह से एशियाई खेलों को देखने के लिए तैयार रहें।

18 Aug 2018 टाइम टेबल (Schedule)

Date Time  Sport Medal Sat, 18 Aug 2018 17:30 IST Opening Ceremony NA

देखें : 19 Aug 2018 टाइम टेबल (Schedule)

Latest Stories

Related Stories

टाइम टेबल १८ वे एशियन गेम्स का १८ अगस्त २०१८ से ०२ सितम्बर २०१८

जाने सारे खेलों का समय और दिन, टाइम टेबल १८ वे एशियन गेम्स का १८ अगस्त २०१८ से ०२ सितम्बर २०१८

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.