अब यू ट्यूब पर फ्री में देख सकेंगे फिल्मे, नए फीचर की हुई शुरुआत

Aazad Staff

Nation

गूगल के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक नए फीचर की शुरुआत हुई है। इस फीचर को फ्री टू वॉच नाम दिया गया है। इस फीचर के तहत यूजर्स अब निशुल्क फिल्मों को स्ट्रीम कर सकेंगे।

वीडियो अपलोडिग साइट यूट्यूब फ्री टू वॉच नाम का एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स यूट्यूब पर फ्री में फिल्में देख सकते हैं। हालांकि, इस प्रोग्राम के तहत दिखाई जाने वाली फिल्मों में विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। गूगल ने अभी तक इन फिल्मों में विज्ञापन की संख्या नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्में पॉप-अप विज्ञापनों के तहत दिखाई जाएंगी। हालांकि गूगल ने अब तक ये साफ नहीं किया है कि एक फिल्म में कितने विज्ञापन होंगे और उनकी फ्रिक्वेंसी क्या होगी।

कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी ने हॉलीवुड स्टूडियोज के साथ के पार्टनर्शिप की है। जिसके तहत फ्री टू वॉच में फिलहाल 100 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई हैं। इनमें द टर्मिनेटर, हैकर्स,स सेव्ड और रॉकी सीरीज की फिल्में शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में अभी बॉलीवुड की फिल्में नहीं हैं लेकिन आने वाले समय में कई और फिल्मों को इसमें ऐड किया जाएगा जिसमें कई बॉलीवुड की फिल्में भी आ सकती हैं।

यूट्यूब प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर रोहित धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ये फीचर एडवर्टाइजर्स और यूजर्स दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके माध्यम से यूजर्स को फ्रि फिल्में देखने को मिलेंगे और विज्ञापनकर्ताओं को विज्ञापन करने का मौका मिलेगा।

यूट्यूब पर पूरी फिल्म देखने के लिए पैसे देने होते है। जिसमें दो ऑप्शन दिए जाते है। पहला फिल्म रेन्ट पर देख सकते हैं और दूसरा खरीद सकते हैं। हालांकि कुछ फिल्म्स यू ट्यूब पर फ्री भी देखने को मिलती है  लेकिन आमतौर पर वे पुरानी होती हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.