योगी सरकार का फरमान दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी बंद रहेंगे मदरसे

Aazad Staff

Nation

होली, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षा बंधन, दशहरा और क्रिसमस के मौके पर बंद रहेंगे मदरसे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसो को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने मदरसों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। अब दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी मदरसों को बंद रखने का फरमान जारी किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मदरसे में दूसरे धर्मों के त्योहार ‘होली’ और ‘अंबेडकर जयंती’ को ही बंद हुआ करते थे।  हालांकि इन तमामम मदरसों को मुस्लिम त्योहारों में बंद रहखा जाता था।  

बहरहाल योगी सरकार द्वारा जारी नए कलेंडर में मदरसों को महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षा बंधन, महानवमी, दिवाली, दशहरा और क्रिसमस के मौके पर बंद करने की घोषित की गई है। बता दे कि इस नए कलेंडर में 7 नयी छुट्टियां जोड़ी गईं है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मदरसों के अधिकार में रहने वाली 10 छुट्टियां, जिन्हें ईद-उल-जुहा और मुहर्रम पर लिया जाता था, को घटा कर 4 कर दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी इस फैसले को लेकर इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संगठन के अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि मदरसों के अधिकार में आने वाली 10 छुट्टियों को कम करना एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि मदरसा धार्मिक संस्थान हैं जहां पर अल्पसंख्यकों के अलग अलग त्योहारों पर छुट्टियां देनी जरूरी होती है, पहले विवेकाधीन छुट्टियों का इस्तेमाल यहीं पर होता था।’

बहरहाल ये पहली बार नहीं है जब योगी सरकार मदरसों को लेकर कोई नया फैसला ले रही है। इससे पहले योगी सरकार ने मदरसों में राष्ट्र गान गाने को अनिवार्य कर दिया था, साथ ही स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने का भी आदेश दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.