योगी सरकार ने बदला लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम, अब अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा टी 20 मैच

Aazad Staff

Nation

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार (06 नवंबर) को 24 साल के इंतजार के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इकाना स्टेडियम का नाम मैच शुरु होने से ठिक एक दिन पहले बदल कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।

राजधानी लखनऊ में 24 साल बाद कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच  होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले इकाना स्टेडियम का नाम योगी सरकार ने बदल दिया है, मंगलवार शाम होने वाले अहम मुकाबले से पहले लखनऊ के इस इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। इस स्टेडियम का नाम इकाना रखा था। इस स्टेडियम का उद्घाटन भी 2017 में अखिलेश यादव ने किया था। मंगलवार को होने वाले मैच का उद्घाटन भी राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। इस रोमांचक मुकाबले के लिए यूपी पुलिस ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा पूरे मैच पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रहेगी।

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.