सीएम योगी देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का आज गाजियाबाद में करेंगे उद्घाटन

Aazad Staff

Nation

10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में पहली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे। ये 6 लेन की एलिवेटड रोड यूपी गेट से सीधा राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ेगी इसके साथ ही शहर के लिए 1700 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान भी करेंगे। यहां योगी रैली को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इस एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए शुक्रवार से ही शुरु कर दिया जाएगा। जिससे दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

गौरतलब है कि इस परियोजना की शुरुआत अखिलेश सरकार में शुरू की गई थी, जिसका कुल बजट 1171 करोड़ रुपए था। हालांकि अब इसके निर्माण पर 1248 करोड़ की लागत आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सिंगल पिलर पर बनने वाली देश की सबसे बड़ी एलिवेटेड सड़कों में से एक है। योगी के अलावा इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह, यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

यह देश की सबसे लंबी (10.30 किमी) एलिवेटेड रोड है। चंडीगढ़, नोएडा और बंगलुरु शहर में एलिवेटेड रोड की लंबाई गाजियाबाद से कम है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.