प्रख्यात लेखक मुजफ्फर हुसैन का निधन

Aazad Staff

Nation

विचारक तथा पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का मुंबई में लंबी बीमारी के कारण मंगलवार को निधन हो गया है।

देश के प्रख्यात लेखक व पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का 73 साल की उम्र में मंगलवार शाम 6 बजे मुम्बई के हीरानंदा अस्पताल  में निधन हो गया। मुजफ्फर हुसैन काफी समय से बीमार थे जिसके कारण उनका इलाज हीरानंदा अस्पताल में चल रहा था।  वे अस्पताल में 12 दिन से आईसीयू में भर्ती थे।

मुजफ्फर हुसैन का जन्म 1945 में राजस्थान के बिजौलिया में हुआ थआ। हुसैन की प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा नीमच में हुई। विक्रम विश्वविद्यालय से एमएम व मुंबई यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। 1965 से ही मुंबई में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे।

हिन्दी, अंग्रेजी व गुजराती पर हुसैन की अच्छी पकड़ थी। औरंगाबाद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक देवगिरी के संपादक और नवभारत टाइम्स मुंबई में संवाददाता रहे। इनके लिखे लेख मध्य एशिया के कई प्रमुख अखबारों में छपते थे। इनकी नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनमें सबसे प्रसिद्ध पुस्तक ‘खतरे अल्पसंख्यक वाद’ (डेंजर्स आफ द माइनोरिटी) तीन भाषाओं में प्रकाशित हुई।

 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने पद्मश्री अलंकरण से नवाजा। हुसैन को डॉ. हेडगेवार प्रज्ञापीठ कोलकाता सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया गया। हुसैन का भगवान महावीर की वाणी को आत्मसात कर जन-जन को परमात्मा के संदेशों के प्रति प्रेरित करने के लिए रतलाम में राष्ट्रसंत विजय जयंतसेन सूरिश्वर ने सम्मान किया था। हुसैन का विवाह नीमच निवासी हाजी फखरुद्दीन की बेटी नफीसा हुसैन के साथ हुआ था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.