अब सेना में जवान के तौर पर भर्ती होंगी महिलाएं, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Aazad Staff

Nation

सेना में जवान के तौर पर अब बतौर जवान महिलाओं को भी भर्ती किया जाएगा इसकी मंजूरी शुक्रवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दे दी। यहां महिलाओं की भूमिका सेना की मदद करने से ले कर बलात्कार तथा छेड़छाड़ से जुड़े मामलों की जांच करने तक होगी।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऐसीहासिक फैसला सुनाते हुए महिलाओ को सैन्य पुलिस में बतौर जवान भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी सोसल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। बता दें कि इस ट्वीट में ‘ग्रेड के आधार पर मिलिट्री सैन्य पुलिस में महिलाओं को 20 प्रतिशत जगह दी जाएगी।

इसमें आगे कहा गया, ‘महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा जिससे सेना पुलिस के कोर में इनकी संख्या 20 फीसद तक हो जाएगी।’ इसमें इनकी भूमिका जरूरत पड़ने पर सेना की मदद करने से ले कर बलात्कार तथा छेड़छाड़ से जुड़े मामलों की जांच करने तक होगी।

बता दें कि सेना प्रमुख विपिन रावत ने महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने की घोषणा पिछले वर्ष ही कर दी थी। बहरहाल इस फैसले को अब मंजूरी मिल गई है। जिसका मकसद सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए सेना ने सेना पुलिस में कम से कम 800 महिलाओं को शामिल करने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रति वर्ष 52 महिला जवानों को भर्ती किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.