सभी फर्जी आवेदन पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने लगाई रोक

Aazad Staff

Nation

“बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ योजना” जैसी योजनाओं के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फर्जी आवेदन भरने पर जनता को किया सतर्क।

नई दिल्ली: सरकार द्वारा कई योजनाओं को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जनता को सतर्क रहने की बात कही है। इस साल की शुरुवात से ही सरकार को लड़कियों और महिलाओं द्वारा भरे गए फर्जी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इनमें से ही एक है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना” इस योजना के तहत लोगों को नकद राशि दिए जाने का झूठा प्रलोभन दिया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत फर्जी आवेदन पत्र को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी नहीं किया है।

केंद्र सरकार द्वारा “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत व्यक्तिगत रूप से नकद रूपए देने का कोई प्रावधान नहीं है। “बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना” सामाजिक प्रणाली में चुनौतीपूर्ण विचार धाराओं और पितृसत्ता की गहरी जड़ों पर प्रहार करने और बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती है।

इस तरह के फर्जी आवेदनो की शुरुआत सबसे पहले उत्तरप्रदेश में की गई। इसके बाद फर्जी आवेदन पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उतराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से भी प्राप्त की गई ।  हालांकि इससे जुड़े मामले बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और केरल में भी दर्ज किए गए है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.