वॉट्सऐप ने जारी किया नया नियम, अब एक मैसेज केवल 5 बार ही हो सकेगा फॉरवर्ड

Aazad Staff

Nation

अगले हफ्ते से वॉट्सऐप अपडेट के साथ शुरु होगा ये नियम

व्हाट्सएप ने फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए एक नया तरिका अपनाया है। व्हाट्सएप ने भारतीय यूजर्स के लिए बुधवार को ऑफिशल तौर पर मेसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट तय कर दी है। इस लिमिट को तकरीबन 20 करोड़ लोगों पर कायम किया जाएगा।

इस नियम को लागू करने की घोषणा जुलाई महीने में की गई थी हालंकि इसे अब लागू किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा गया है कि 'वॉट्सऐप के करंट वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के ऐप में यह बदलाव इस हफ्ते से दिखई देने लगेगा।

वॉट्सऐप एक नया विडियो भी पब्लिश करने जा रहा है जिसमें फॉरवर्ड लेबल की अहमियत को बताया जाएगा। साथ ही इसकी अपील की जाएगी की यूजर्स किसी भी मेसेज को फॉरवर्ड करने से पहले उसे डबल चेक जरूर करें।'

बता दें कि अगर आप वॉट्सऐप पर एक मेसेज को पांच लोगों को भेजेंगे तो कोई मैसेज नहीं आएगा लेकिन जैसे ही आप किसी छठे व्यक्ति को वो मैसेज फॉरवर्ड करते है तो ऐप इसकी जानकारी देगा कि आप सिर्फ पांच लोगों को ही एक साथ मेसेज भेज सकते हैं।हालांकि, मेसेज पर वापस आकर यूजर फिर से उसे पांच लोगों या ग्रुप को फॉरवर्ड कर सकेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.