यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान हर जिले की पवित्र नदियों में प्रवाहित होंगी अटल जी की अस्थियां

Aazad Staff

Nation

यूपी में 7 दिनों का राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के बाद से देश भर में शोक  का माहौल है। उनके सम्मान में आज  कई राज्यों में सरकारी अवकाश है। इसके साथ ही अटल जी के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक रखा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी की हर नदियों में अटल बिहार वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित होंगी। इसके साथ ही उन्होने कहा अटल जी ने व्यक्तिगत हित के बजाय हमेशा राष्ट्रीय हित के लिए काम किया। उन्होंने ही देश को राजनीतिक स्थिरता दी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख जताते हुए राज्य में 7 दिन के राजकीय शोक और 17 अगस्त को राजकीय अवकाश का ऐलान किया है।

और ये भी पढे : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका, चीन और पाकिस्तान सहित कई देशों ने जताया शोक

अटल जी के सम्मान में राज्य में 07 दिन के राजकीय शोक की अवधि के दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके (हाफ मास्ट) रहने की भी घोषणा की है।

अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर और कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को सजीव रखने के लिए विशिष्ट कार्य किए जाएंगे। बता दें कि यूपी में बीजेपी को बुलंदियों तक ले जाने में  वाजपेयी जी का अहम योगदान रहा था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.