उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती की रद्द

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। ये शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2016 में शुरू हुई थी। शिक्षकों के 16460 रिक्त पदों में से चार हजार पदों को उर्दू शिक्षकों के लिए अलग किया गया था लेकिन अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने एक नोटिश जारी कर दिया है। इस नोटिश में उन्होंने कहा है कि प्राइमरी स्कूलों में मानक से ज्यादा उर्दू शिक्षक तैनात हैं इसलिए अब इन पदों पर भर्ती की जरूरत नहीं है।

बता दें कि यह शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 में हुई थी। इनमें कुल 16460 पद शिक्षकों के लिए खाली थे इनमे चार हजार पदों के लिए उर्दू शिक्षकों के पद को अलग कर दिया गया था।  इस मामले में हाइकोर्ट ने भर्ती को जल्दी पूरा करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि अब चार हजार उर्दू शिक्षकों के पदों को रद्द कर दिया गया है। इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग हाइकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा कि स्कूलों में पहले ही मानक से अधिक उर्दू शिक्षक हैं। इसलिए इन पदों पर भर्ती नहीं की जा सकती।

शिक्षक भर्ती विधानसभा चुनाव से पहले 15 दिसम्बर 2016 में शुरू हुई थी और इसकी कॉउंसलिंग 2017 मार्च में शुरू होनी थी लेकिन सत्ता संभालने के बाद राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। ये भर्ती 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के साथ शुरू की गई थी। इन दोनों पर सरकार बदलते ही रोक लग गई थी। अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद 12460 शिक्षकों की भर्ती तो शुरू कर दी गई लेकिन उर्दू भर्ती की प्रक्रिया ठप पड़ी थी।जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों के लिए 11 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.