सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की 9 प्रॉपर्टी को सील करने का दिया आदेश

Aazad Staff

Nation

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप पर सख्ती करते हुए दिल्ली-एनसीआर के 7 और बिहार के 2 आॅफिस को सील करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की अधूरी परियोजनाओं को देखते हुए  बुधवार को फैसला सुनवाते हुए आम्रपाली समूह की बिहार,नोएड़ा और ग्रेटर नोएडा में स्थित सात संपत्तियों सहित कुल नौ संपत्तियां को सील करने का निर्देश दिया। इस मामले में अदालत ने बिहार पुलिस को राजगीर और बक्सर के ऑफिस को भी सील करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को खरीदारों से धोखाधड़ी करने के आरोप में सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन निदेशकों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस हिरासत में आम्रपाली समूह के तीन निदेशकों ने बुधवार को न्यायालय को बताया कि इन संपत्तियों में ही समूह की 46 कंपनियों से संबंधित सारे दस्तावेज रखे हैं।

गौरतलब है कि आम्रपाली ग्रुप ने बड़ी संख्या में खरीदारों से रकम लेकर उन्हें तय वक्त पर फ्लैट नहीं दिए। इससे नाराज लोगों ने कोर्ट का रुख किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में समूह की 7 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया जहां समूह की 46 कंपनियों से संबंधित दस्तावेज रखे हुए हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आम्रपाली समूह में फ्लैट बुक कराने वाले 42,000 खरीदारों को मकानों का कब्जा दिलाने के लिये दायर याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.