सवर्ण आरक्षण बिल राज्यसभा में पारित

Aazad Staff

Nation

सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को बुधवार को संसद की मंजूरी मिल गयी। राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 165 और विरोध में 7 वोट पड़े

सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर राज्यसभा में पेश किया गया सवर्ण आरक्षण बिल बुधवार को व्यापक चर्चा और बहस के बाद पारित कर दिया गया। सवर्ण आरक्षण बिल के पक्ष में 165 और विपक्ष में 07 वोट डाले गए।सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया है, अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए राज्यसभा की बैठक को एक दिन के लिए बढाया गया था।

वहीं इस बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय की जीत बताया और कहा कि यह देश की युवा शुक्ति को अपना कौशल दिखाने के लिए व्यापक मौका सुनिश्चित करेगा तथा देश में एक बड़ा बदलाव लाने में सहायक होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट किए और लिखा खुशी है कि संविधान (124वां संशोधन) विधेयक पारित हो गया है जो सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराने के लिए संविधान में संशोधन करता है। मुझे देखकर प्रसन्नता हुई कि इसे इतना व्यापक समर्थन मिला। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर इस बील को संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए श्रद्धांजलि बताया है उनका कहना है कि वे लोग ऐसे भारत की कल्पना करते थे जो मज़बूत और समावेशी हो।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.