यूपी में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक, 29 को होगी सुनवाई

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम पर 28 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षकों के 69000 पदों पर भर्ती  के लिए हुई  छह जनवरी की लिखित परीक्षा के परिणाम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 17 जनवरी को दिया गया यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश अगली सुनवाई तक बढा दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई  29 जनवरी को होगी। हालांकि इस परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया जाना था।

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में कट ऑफ को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इससे पहले भी कोर्ट ने आज तक परिणाम घोषित करने पर रोक लगाई थी। आज भी करीब दो घंटे चली बहस के बाद कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई बरकरार रखते हुए आगामी 29 जनवरी की सुवनाई की तारीख तय कर दी है। बहस के दौरान सरकार की ओर से दलील दी गई है कि अध्यापक का पद महत्तवपूर्ण है, लिहाजा मेरिट से हम समझौता नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सामान्य वर्ग में 65 और आरिक्षत वर्ग में 60 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में क्वालिफाई मानें जाएंगे जो शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि अध्यापक पर शिक्षा देने जैसी अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है लिहाजा इस पद पर नियुक्ति के लिए मेरिट से समझौता नहीं किया जा सकता।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.