उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने पेश किया बजट, हर समुदाय का रखा गया खास ख्याल

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना तीसरा बजट पेश किया। आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ को देखते हुए योगी सरकार का यह बजट बेहद अहम माना जा रहा है। इस बजट में हर सुमदाय का ख्याल रखा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को अपना तीसरा बजट पेश किया। इसे उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किया। जो ४ लाख ७० हज़ार ६८४ करोड़ रुपये का है। यह बजट पिछले साल की अपेक्षा १२ फीसदी अधिक का बताया जा रहा है। इस साल पेश किए गए बजट में २१ हजार २१२ करोड़ ९५ लाख की नई योजनाएं को सम्मिलित किया गया है।  आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है।

इस बजट में अहम रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस। पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए ११९४ करोड़, बुंदेलखंड एक्प्रेस के लिए १००० करोड़, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे लिए १००० करोड़, डिफेंस कॉरिडोर के लिए ५०० करोड़, आगरा लखनऊ एक्प्रेस वे ६ लेन के लिए १०० करोड़, स्मार्ट सिटी योजना के तहत ७५८ करोड़ की व्यवस्था की गई है। जबकि स्वच्छ ग्रामीण मिशन के तहत ५८ हजार ७७० ग्राम पंचायत को शौच मुक्त कर दिया है।

आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोजेक्ट मिशन के लिए १२९८ करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए २९१ करोड़, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लिए १११ करोड़ रुपये, प्रदेश के जनपदों में १०० शैया युक्त चिकित्सालयों की स्थापना के लिए ४७ करोड़ ५९ की व्यवस्था की गई।

बजट में संस्कृति विभाग का भी ध्यान रखा गया है। मथुरा वृंदावन के मध्य ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए ८ करोड़ ३८ लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के तहत ९४२ करोड़ रुपए की व्यवस्था करने का भी वादा किया। इसके साथ ही अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए ४५९ करोड़ की दिए हैं।

प्रदेश में अच्छी सड़क के लिए लोकनिर्माण विभाग के बजट में भी १२.६ फीसदी की वृद्धि की गई है वहीं सिंचाई के लिए बजट में ११.६२ फीसदी की वृद्धि हुई। इसके साथ ही योगी सरकार के बजट में गो कल्याण के लिए ५०० करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.