बुलंदशहर हिंसा मामला : पुलिस ने चार लोगों को हिरास्त में लिया, 75 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Aazad Staff

Nation

बुलंदशहर में सोमवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरास्त में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में कुल 27 नामजद और लगभग 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक आम नागरिक की मौत हुई है। भीड़ के द्वारा की गई इस हिंसा की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को पुलिस की एफआईआर में मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने हिंसा फैलाने के मामले में  तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने महाव और चिंगरावठी गांव में छापेमारी की। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर गोकशी के मामले में है और दूसरा हिंसा के मामले में है। पुलिस चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के हिसाब से छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 75 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है और 27 लोगों को नामजद किया गया।

क्या है पूरा मामला - बुलंदशहर के गांव महाव के जंगल में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोवंश के अवशेष होने का जिक्र किया । यह सूचना मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कथित तौर पर गोवंश अवशेषों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सोमवार सुबह चिंगरावठी पुलिस चौकी पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार गुस्साई भीड़ ने बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश कुमार मौर्य और सीओ एसपी शर्मा पहुंचे। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान बेकाबू भीड़ ने पुलिस के कई वाहन फूंक साथ ही चिंगरावठी पुलिस चौकी में आग लगा दी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.