यूजीसी और एआईसीटीई स्कॉलरशिप: हर महीने की 30 तारीख को स्टूडेंट के खातों में आएगी स्कॉलरशिप

Aazad Staff

Nation

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) और एआईसीटीई के जरिए मिलने वाली फेलोशिप एवं स्कॉलरशिप की राशि अब छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में प्रत्येक महीने की 30 तारीख को जमा कर दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) औऱ एआईसीटीई की तरफ से मिलने वाली फेलोशिप एवं स्कॉलरशिप की राशि अब स्टूडेंट्स के सीधे बैंक खाते में आएगी।  स्कॉलरशिप की राशि को हर महीने की 30 तारीख को छात्रों के बैक खातों मे जमा कर दिया जाएगा। इसके लिए एचआरडी मंत्रालय ने एक नया सिस्टम जारी किया है।

दोनों ही संस्थानों की फेलोशिप और स्कॉलरशिप मिलने में होने वाली देरी व शिकायतों को देखते हुए एचआरडी मंत्रालय ने यह फैसला किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब से किसी भी छात्र-छात्रा को देरी से स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से  30 नवंबर को पहली किस्त जारी कर दी गई है। बकाया फेलोशिप राशि के भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। आपको बता दें कि  देश में हर साल करीब 2.44 लाख छात्रों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, यूजीसी और एआईसीटीई के माध्यम से स्कॉलरशिप एवं फेलोशिप मिलती है। इस पर केंद्र सरकार सालाना 4000 करोड़ रुपए खर्च करती है। इनमें जेआरएफ से लेकर प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप भी शामिल हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.