सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे, पीएम मोदी आज पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Aazad Staff

Nation

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की आज दूसरी सालगिरह है। इस मौके पर पीएम मोदी जोधपुर में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर है। आज यहां पीएम मोदी पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि आज ही के दिन हमारे देश के जवानों ने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की मदद से मुह तोड़ जवाब दिया था। आज सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ है। इस मौके पर पीएम मोदी जोधपुर सैन्य स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी में सेना की बहादुरी और देश निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित करेंगे। ।

बता दें कि जोधपुर सहित गुजरात के कई स्थानों पर 3 दिन तक सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसे पराक्रम पर्व का नाम भी दिया गया है। जोधपुर, जैसलमेर, अहमदाबाद और भुज स्टेशन पर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को 29 व 30 सितम्बर को आम लोगों  के लिए खोला जाएगा। इस प्रदर्शनी में सेना के हथियार और अन्य उपकरण प्रदर्शित होंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें की भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात को एलओसी के पार जाकर 7 आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह सेना की उन आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई थी, जो एलओसी के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की योजना बना रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ की भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को 2 साल पूरे होने पर इंडियन आर्मी सेना शुक्रवार को पराक्रम पर्व मनाने जा रही है। इस मौके पर देश में अलग-अलग जगहों पर तीन दिनों तक सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.