'के चंद्रशेखर राव' ने दूसरी बार संभाली तेलंगाना की कमान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Aazad Staff

Nation

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली पार्टी टीआरएस के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष ‘के. चंद्रशेखर राव’ (केसीआर) ने एक बार फिर से तेलंगाना की कमान संभाल ली है। चंद्रशेखर राव ने आज गवर्नर हाउस में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। गवर्नर ई. एस. एल नरसिम्हन ने ‘के चंद्रशेखर राव’ को मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हालांकि मीडिया में पहले ये अटकले लगाई जा रही थी कि केसीआर इस बार अपने बेटे केटी रामाराव को सीएम पद की कमान सौंप सकते हैं लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया। जानकारी के लिए बता दे कि राव के बेटे केटी रामाराव उनकी सरकार में मंत्री है। वहीं बेटी के. कविता निजामाबाद से लोकसभा सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर राव ने छह महीने पहले ही विधानसभा भंग कर चार राज्यों के साथ चुनाव में भाग लेने का फैसला किया था। हालांकि उनका ये फैसला सही भी रहा।  

गौरतलब है कि 7 दिसंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव कराए गए थे। जिसमें राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत हासिल की। राव ने सिद्दीपेट जिले की गजवेल सीट से 57,321 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

बहरहाल 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद तेलंगाना पहला राज्य है जिसे मुख्यमंत्री मिल गया है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम को अभी तक अपना नया मुख्मंत्री नहीं मिल सका है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.