सुदीप रॉय बर्मन से छीना गया स्वास्थ्य मंत्री का पद

Aazad Staff

Nation

त्रिपुरा के मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सुदीप रॉय के पास पीडब्ल्यूडी समेत कई अहम मंत्रालय थे। बर्मन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बर्मन २०१७ में भाजपा में शामिल हुए थे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने अपने मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को हटा दिया है। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।  सुदीप रॉय बर्मन तृणमूल कांग्रेस से दो साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। सुदीप रॉय बर्मन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

करीब एक हफ्ते पहले देब ने 'भाजपा के अंदर दुश्मनों' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतवानी दी थी। पार्टी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर दावा किया कि ५६ वर्षीय बर्मन को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के चलते मंत्रिमंडल से हटाया गया है। उनकी जगह अब बिप्लब देब और डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा के पास आ गये हैं। मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय चलाएंगे।  वहीं डिप्टी सीएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को संभालेंगे।

बता दें कि सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के पुत्र हैं। सुदीप रॉय बर्मन २०१७ के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

सुदीप रॉय बर्मन पांच बार विधायक चुने गए हैं और पूर्व में विधानसभा में  नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। कांग्रेस का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने २०१६ में पार्टी छोड़ दी थी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह राज्य में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की सरकार बनने से कुछ महीनों पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.