ट्राई ने टेल‍िकॉम कंपन‍ियों पर लगाया 56 लाख का जुर्माना

Aazad Staff

Nation

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया टीआरएआई ने कई टेलिकॉम कंपनियों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। इसमें बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल जैसी कई कंपनियां शामिल है।

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया टीआरएआई ने कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वॉलिटी मानकों को पूरा करने में असफल रही टेलिकॉम कंपनियों पर साल के पहले छह महीनों में 56 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

शुक्रवार को संसद में टेल‍िकॉम मंत्री मनोज स‍िन्‍हा द्वारा राज्‍य सभा में पेश किए गए आकड़ों के मुताबिक 22 लाख रुपये का जुर्माना टाटा टेल‍िसर्व‍िसेज पर लगाया गया। जो भारती एयरटेल के साथ मर्जर प्रोसेस में है।

वहीं ट्राई ने आइडिया सेल्युलर और सरकारी कंपनी बीएसएनएल पर भी जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल पर 10 और आइडिया पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। बीएसएनएल पर पहली तिमाही के तहत 2 लाख और दूसरी तिमाही में 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रेग्युलेटर ने टेलिनॉर को भी सर्विस क्वॉलिटी में भी खामी का दोषी पाया। यह कंपनी एयरटेल के साथ विलय प्रक्रिया में है और 6 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा है। सिन्हा ने कहा, 'सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, ट्रैफिक में इजाफे के बावजूद ट्राई के सर्विस क्वॉलिटी मानकों के संबंध में टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की सेवाओं में सुधार देखा जा रहा है।' उन्होंने कहा कि जुलाई 2015 से 9.74 अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाए गए और नवंबर 2018 तक इनकी कुल संख्या 20.7 लाख हो गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.