मुम्बई में पेट्रोल पंप पर शौचालय का इस्तमाल करना हुआ मुफ्त

Aazad Staff

Nation

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब सभी पेट्रोल पंप पर शौचालय बनाना हुआ अनिवार्य

मुम्बई : देश में स्वच्छता का अभियान इस कदर छाया है कि इसका असर धीरे धीरे हर जगह देखने को मिलने लगा है। मोदी सरकार द्वारा इस पहल की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 से की गई थी। शौचालय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार जगह जगह शौचालय भी बना रही है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब हर पेट्रोल पंप पर शौचालय बनाना अनिवार्य हो गया है। मुम्बई में बीएसी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप में शौचालय  को अनिवार्य कर दिया है।

वहीं जहां पहले से शौचालय बने हुए हैं वहां प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि उसकी साफ सफाई करके उसे व्यवस्थित तरीके से शुरु किया जाए। जिसे आम लोग इन शौचालयों का मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। इन शौचालय में बीजली और पानी की सुविधाएं भी मौहया कराई गई है। बहरहाल यह कदम विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी होगा जो शहर के ज्यादातर हिस्सों में शौचालय या स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों विंचित रहती है।

स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम शौचालयों की निगरानी के लिए बनाई गई है। जो पेट्रोल पंप जाकर शौचालयों की स्थिति देखेगा। जबकी निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने के बाद नगर निगम इसकी कार्रवाई करेगा।

आपको बता दें कि सभी पेट्रोल पंप में शौचालय बनाना अनिवार्य है। इसके बाद भी कुछ पंप संचालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में निर्देश जारी किया है। अगर नियम का पालन नहीं हुआ तो इस बार निगम कार्रवाई करेगा। शहर में तकरिबन 423 पेट्रोल पंप है। वहीं राज्य में पेट्रोल पंप की संख्या 4,700 है।

वहीं पीडीए के अध्यक्ष रवि शिंदे ने इस मामले में अपनी प्रतीक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, "हम पूरी तरह से इस कदम का विरोध करते हैं क्योंकि नागरिक अधिकार के साथ कोई आपसी समझौता नहीं हुआ है। वे इस तरह के कदम के साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं? ईंधन पंपों पर सुविधाओं का उपयोग करने के लिए जनता को अनुमति देना खतरनाक हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.