छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में आज होगी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की ताजपोशी

Aazad Staff

Nation

बीजेपी के मजबूत किले माने जाने वाले तीन हिंदी राज्यों में आज नई सरकारें बनने जा रही हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता समारोह में मौजूद होंगे।

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तीनों राज्यों में आज मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।जानकरी के मुताबिक मध्यप्रदेश में सुबह 11.30 बजे कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि राजस्थान में दोपहर 1.30 बजे अशोक गहलोत और सचिन गहलोत मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।

राजस्थान शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, मनमोहन और पवार सहित कई नेता होंगे शामिल - शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल में किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल में यह पहली बार किसी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ आज संभालेंगे बागडोर  - मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौट रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह में कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के सिर सजेगा ताज-

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित किया गया है। इसमें संप्रग चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.