लंदन में होने वाली ‘कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट’ मीटिंग में शामिल होंगे पीएम मोदी

Aazad Staff

Nation

कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट की ये 11वीं शिखर बैठक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय लंदन दौरे पर है और आज पीएम मोदी कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट (चोगम) बैठक में शिरकत करेंगे। यहां आयोजित होने वाला ये सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। जहां सभी देश शासनाध्यक्षों शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि इस सम्मेलन में 53 देश शामिल हो रहे है। इस सम्मेलन का विषय 'साझा विकास’ रखा गया है।

बता दें कि 2010 के बाद पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्मेंट (चोगम) की बैठक में शामिल हो रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन पहली बार विंडसर कैसल में आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि बुधवार की रात पीएम मोदी ने लंदन में वेस्टमिंस्टर के सेंट्रल हॉल में लोगों को संबोधित किया। वेस्टमिंस्टर का सेंट्रल हॉल वही ऐतिहासिक हॉल है जहां संयुक्त राष्ट्र की पहली बैठक 1946 में हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारत के प्रधानमंत्री है जो इस सम्मेलन में भाग ले रहे है। इससे पहले भारत के पूर्वउपराष्ट्रपति हमिद अंसारी ने सन 2011 और 2015 में इस सम्मेलन में भाग लिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.