टीएमसी सांसद सौमित्र खान बीजेपी में हुए शामिल

Aazad Staff

Nation

टीएमसी सांसद सौमित्र खान ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। आज सौमित्र खान बीजेपी में शामिल हो गए है। पिछले दिनों बंगाल से फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भी बीजेपी में शामिल हुईं थी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सांसद सौमित्र खान ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। टीएमसी के लोकसभा सांसद सौमित्र खान ने पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है।

सौमित्र खान नई दिल्ली में  आज भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

बता दें कि सौमित्र खान कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वे टीएमसी में आए थे।  टीएमसी जॉइन करने से पहले बांकुड़ा जिले में कांग्रेस के विधायक थे। 2014 में लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी ज्वाइन किया था और टिकट पाकर सांसद बने थे।

सौमित्र खान भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। सौमित्र खान ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बंगाल से फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने एक बार फिर से राजनीति का रुख करते हुए बीजेपी में शामिल हो गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.