तीन तलाक पर तीन साल की जेल, अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Aazad Staff

Nation

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक अध्यादेश पर बुधवार देर रात हस्ताक्षर कर इस कानून को लागू कर दिया है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर तीन साल तक जेल का प्रावधान है।

केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक अध्यादेश को बुधवार को मंजूरी दे दी है। वहीं इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देर रात  इस अध्यादेश को पारित करते हुए इस मामले में दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा का प्रवधान दिया है।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस ममाले की जानकारी बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन तलाक की कुप्रथा पर पाबंदी लगाये जाने के बाद भी यह जारी है, जिसके कारण अध्यादेश लागू करने की आवश्यकता पड़ी।

ज्ञात हो की तीन तलाक बिल राज्य सभा में लंबित है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से अपील की है कि वे राज्यसभा में लंबित विधेयक को पारित कराने में मदद करें।

तीन तलाक ममाले में ये है प्रावधान - 1. किसी भी माध्यम से जल्दबाजी में दिया गया तीन तलाक, अपराध के दायरे में आएगा। इस मामले में तीन साल की सजा का प्रावधान है। 2. पीड़ित महिला या उसके रक्त संबंधियों की शिकायत पर ही इस ममाले में कार्रवाई होगी। पड़ोसी या अंजान व्यक्ति की शिकायत पर ममाला दर्ज नहीं किया जाएगा। 3. अपराध की सूचना पर पुलिस तुरंत गिरफ्तारी कर सकती है। 4. तीन तलाक देने वाले पति को मजिस्ट्रेट ही जमानत दे सकते हैं। 5.मजिस्ट्रेट के समक्ष समझौता भी हो सकता है, बशर्ते प्रभावित महिला इसके लिए रजामंद हो।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.