चुनावी बांडों की बिक्री की प्रक्रिया एक मार्च से होगी शुरु

Aazad Staff

Nation

सरकार ने राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी बांड की व्यवस्था शुरू की।

राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए चुनावी बांडों की बिक्री 01 मार्च से जारी कि जा रही है जो कि दस मार्च तक चलेगी। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ये बांड भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की मुख्य शाखाओं से खरीदे जा सकेंगे। गौरतलब है कि साल 2018 की पहली तिमाही के लिए इन बांडों की बिक्री जनवरी में होनी थी, लेकिन बाद में इसे मार्च में करने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के लिए चुनावी बांड खरीदने की तारीख से 15 दिन तक वैध रहेंगे। ये बांड राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में दिये जा सकेंगे। जब राजनीतिक दल इस बांड को अपने बैंक खाते में जमा करायेंगे तो चंदे की राशि उनके खाते में उसी दिन आ जायेगी।

सरकार ने राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी बांड की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए अधिसूचना 02 जनवरी को जारी की गयी थी। योजना के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक, कंपनी या संस्था अकेले या किसी और के साथ मिलकर बांड खरीद सकती है। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत कोई भी राजनीतिक दल जिसे पिछले विधानसभा चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत मिले हों वह चंदे के रूप में ये बांड स्वीकार कर सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.