रेलवे में भी एयरपोर्ट जैसे नियम जल्द होंगे लागू, अब 20 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन

Aazad Staff

Nation

जल्द ही एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा चेकिंग के नियम रेलवे स्टेशनों पर भी लागू होने जा रहे है। इसके तहत आपको अपने ट्रेन के प्रस्थान के 15-20 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाना होगा क्योंकि इसके बाद स्टेशन सील कर दिया जाएगा।

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए नए नियोमों को जल्द ही लागू करने जा रही है। इस नए नियम के तहत अब हर रेल यात्री को ट्रेन के प्रस्थान से 15-20 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। ऐसे में अगर आप ट्रेन खुलने के 15-20 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंचते है तो आपकी ट्रेन छूट भी सकती है। इस तरह का निर्णय सुरक्षा चेकिंग के लिहाज से किया जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि उच्च तकनीक वाली इस सुरक्षा योजना को इस महीने शुरू हो रहे कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद और कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर पहले से ही शुरू कर दिया गया है। साथ ही 202 रेलवे स्टेशनों पर योजना को लागू करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, योजना रेलवे स्टेशनों को सील करने की है। यह मुख्यत: प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने और कितनों को बंद रखा जा सकता है यह निर्धारित करने के संबंध में है।

202 स्टेशनों के लिए 385 करोड़ आईएसएस के तहत 202 स्टेशनों का सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए 385.06 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्टेशनों पर सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। यात्री के स्टेशन में घुसने से पहले बहु स्तरीय जांच की जाएगी। इसके अलावा रियल टाइम फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान) सॉफ्टवेयर चेकिंग से भी रेलवे यात्रियों को गुजरना पड़ेगा। इसकी मदद से किसी भी प्रकार के अपराधी पहचान वाले लोगों को लेकर आरपीएफ को अलर्ट किया जा सकेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.