कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

Aazad Staff

Nation

यात्रा के दौरान पहला दर्शन 28 जून को होगा। यात्रा का समापन 26 अगस्त यानी की रक्षा बंधन के दिन होगा।

जम्मू बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार सुबह रवाना कर दिया गया। इस जत्थे में कुल 1904 श्रद्धालु हैं, जिनमें 1554 पुरुष, 320 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं।

इस यात्रा को जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रटरी बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास और विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि हर साल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जाती है। अमरनाथ के लिए मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आना देर शाम तक जारी रहा। रात तक 1530 श्रद्धालुओं ने यात्री निवास में प्रवेश कर लिया था। हालांकि हॉल में 1400 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को शेड के नीचे भी ठहरने की अनुमति दे दी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.