राहुल गांधी को भेजा गया नोटिस चुनाव आयोग ने वापस लिया

Aazad Staff

Nation

राहुल गांधी द्वारा एक टीवी इंटरव्यू दिए जाने के बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था जिसे वापस ले लिया गया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का घमासान जारी था इस बीच राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने टीवी इंटरव्यू दिए जाने को लेकर नोटिस जारी किया था जिसे अब वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ 13 दिसंबर को यह नोटिस जारी किया था जिसे रविवार की शाम वापस ले लिया गया है।

आयोग ने रविवार देर शाम कांग्रेस को भेजे पत्र में कहा है कि राहुल गांधी को दिया गया नोटिस वापस लिया जा रहा है। आयोग का कहना है कि राहुल गांधी को दिये नोटिस के बाद कांग्रेस ने आयोग के सामने पक्ष रखा। आयोग ने जन प्रतिनिधि कानून 1951 के सेक्शन 126 की समीक्षा के लिये एक कमेटी बना दी है। कानून के इस सेक्शन के तहत चुनाव से 48 घंटे पहले किसी तरह के प्रचार की इजाज़त नहीं होती।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने वाले न्यूज चैनल पर भी  FIR दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग से ठीक एक दिन पहले इस तरह का इंटरव्यू दिखाना आचार संहिता का उल्लंघन है। आयोग ने कहा कि इंटरव्यू दिखाने वाले सभी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर कर सवाल किया है कि टीवी इंटरव्यू को लेकर राहुल गांधी को चुनाव के दौरान नोटिस जारी करना और रविवार की शाम उसे वापस ले लिया जाना क्या एक शाजिश था?

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.