नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आज होगा घोषित

Aazad Staff

Nation

लखनऊ सहित 16 नगर निगम की मतगणना, पोस्टल बैलट की गिनती पहले हो रही है।

उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव के परिणाम आने हैं। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरु कर दिया गया है। मतगणना के मददे नजर निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा का भी प्रबंध किया। आपको बता दें कि राज्य में 16 नगरनिगमों 198 नगर पालिकाओं, 438 शहरी क्षेत्रों में 12645 पदों के 79,113 उम्मीदवारों का फैसला होना है।  

मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर हुई है। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

नगरनिगमों के लिए मतदान ईवीएम से हुआ था।जबकि नगर पालिका क्षेत्रों के लिए पारंपरी मतपत्रों का इस्तमाल किया गया था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद उत्तर प्रदेश में ये पहला चुनाव है। 2012 में हुए चुनाव की तुलना में इस साल 74 जिलों में सात फीसदी मतदान अधिक हुआ है। 3.32 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव प्रत्रिया में अपने मताधिकार का इस्तमाल किया है। वही निगरानी के लिए मतदान स्थान पर सीसीड़ी कैमरे भी लगाए गए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। परिणाम जल्दी आएं इसलिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार कर्मी लगाए गए हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.