तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : 119 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, टीआरएस की बढ़त बरकरार

Aazad Staff

Nation

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों और नतीजों में सत्ताधारी टीआरएस बंपर वापसी कर रही है। कुल 119 सीटों में से टीआरएस 80 से ज्यादा सीटें हासिल करती हुई दिख रही है। मुख्यमंत्री केसीआर 51,514 वोटों से जीत चुके हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतगणना जारी है। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार बनना तय है लेकिन रुझानों में उलटफेर अब भी जारी है। फिलहाल टीआरएस 92 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस की 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं बीजेपी 2 और अन्य 8 सीटों पर आगे है। हालांकि  एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बहुमत टीआरएस को मिल रहा है वहीं कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है।

चुनाव आयोग से हरी झंड़ी मिलने के बाद ही विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी और प्रमाणपत्र तैयार किए जाएंगे। बता दें कि 1821 उम्मीदवार  चुनाव मैदान में थे, मतगणना के बाद इनके राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।

तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान हुए थे और राज्य में 73.20 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।इनमें 135 महिला और एक किन्नर सहित 1821 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं जिनके भाग्य का पिटारा आज कुछ ही देर में पूरी तरह से खुल जाएगा। तेलंगाना सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा बस कुछ ही देर में हो जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.