तमिलनाडु: एआईएडीएमके के 18 विधायकों की सदस्यता हुई रद्द

Aazad Staff

Nation

मद्रास हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई करते हुए एआईएडीएमके के 18 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। मौजूदा समय में एआईएडीएमके के पास स्पीकर के अलाव 116 विधायक हैं।

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के 18 विधायकों के अयोग्यता के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एआईएडीएमके के 18 विधायक को अयोग्य ठहराया है। इस फैसले के बाद टीटीवी दिनाकरन व एआईएडीएमके पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद एआईएडीएमके के 18 विधायक अब विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।

हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद दिनाकरन ने कहा है कि यह उनके लिए कोई परेशानी वाली बात नहीं है। 'हम परिस्थितियों का मुकाबला करेंगे और मीटिंग करके फैसला लेंगे की भविष्य में क्या करना है। वैसे राजनीतिक महकमे में इस फैसले को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेर बदल देखने को मिल सकता है।

जाने क्या है पूरा मामला- ये मामला 18 सितंबर 2017 का है। दल बदल विरोधी क़ानून के तहत तमिलनाडु में विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल ने दिनाकरण गुट के 18 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। दरअसल, एआईएडीएमके के विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर पलनीस्वामी सरकार में अविश्वास प्रकट किया था। इस मामले को लेकर पार्टी ने चीफ़ व्हिप एस. राजेंद्रन ने स्पीकर से समक्ष शिकायत की थी। जिसके बाद अन्नाद्रमुक के पलनीस्वामी और पन्नीरसेल्वम धड़े के मिल जाने के बाद पार्टी के 19 विधायकों ने तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मिलकर मुख्यमंत्री पलनीस्वामी की सरकार से समर्थन वापस लेने की चिट्ठी सौंपीं थी। विधानसभा अध्यक्ष ने दल बदल क़ानून के तहत इन सभी 18 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था. फिर इन सभी विधायकों ने मद्रास हाई कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष के फ़ैसले को चुनौती दी थी।

बता दें कि एआईएडीएमके के 18 विधायकों ने गवर्नर को पत्र लिखकर पलानीस्वामी सरकार में अविश्वास ज़ाहिर किया था जिसके  बाद उन्हें विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मौजूदा समय में एआईएडीएमके के पास स्पीकर के अलाव 116 विधायक हैं, लेकिन इसमें ये चार विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में पार्टी के खिलाफ बगावत की है। इस वक्त कुल 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके के 89, कांग्रेस के 8 और आईयूएमएल के पास एक विधायक है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.