तमिलनाडु बंद : तूतीकोरिन में तनाव बरकरार, 5 दिन तक इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक

Aazad Staff

Nation

तूतीकोरिन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर पिछले तीन महीनों से प्रदर्शन किया जा रहा था और ये प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन का रुप ले लिया जब पुलिस ने गोलीबारी कर 13 लोगों की जान ले ली जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। वहीं पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के विरोध में राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा है और डीएमके ने आज (25 मई) राज्य में बंद का ऐलान भी किया है।

इस दौरान डीएमके के नेता कनिमोझी समेत कई को पुलिस ने आज गिरफ्त में ले लिया है। बता दें कि तमिलनाडु में बुधवार रात से इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं।  बुधवार को स्थानीय अस्पताल में प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

हिंसक प्रदर्शन में एक 22 साल के एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य के घायल होने की खबर है। इसके बाद पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है और रात 9 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रशासन ने अगले 5 दिन तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.