सूरत में बढ़ा स्‍वाइन फ्लू का खतरा, गणपति विसर्जन के बाद बढ़ी मरीजों की संख्‍या

Aazad Staff

Nation

देश के स्‍वच्‍छ शहरों में से एक गुजरात का सूरत शहर इन दिनों गंभीर बीमारी की चपेट में आ गया है। इस शहर में स्‍वाइन फ्लू नाम बीमारी ने दस्तक दी है। अभी तक शहर के विभिन्‍न अस्‍पतालों में स्‍वाइन फ्लू के 28 मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुजरात के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक सूरत में इन दिनों स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। स्‍वास्‍थ अधिकारियों के मुताबिक शहर में गणपति विसर्जन के बाद से मामलों में तेजी आई है। गणेश विसर्जन के बाद शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 28 मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन मरीजों को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं शेष 24 मरीजों की हालत स्थिर है। उन्‍हें उचित उपचार दिया जा रहा है।

पिछले दो सप्‍ताह से गणपति उत्‍सव और उसके बाद गणपति विसर्जन की काफी धूम रही है। ऐसे में लोग बड़ी संख्‍या में एक जगह पर एकत्रित होते हैं। जिसके चलते गणपति विसर्जन के बाद से शहर में स्‍वाइन फ्लू के मामलों में तेजी देखी जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य में स्वाइन फ्लू सहित डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों को लेकर उठाए गए कदमों पर सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि कोर्ट इन मामले की अगली सुनवाई  8 अक्टूबर को करेगी। तब तक राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.