सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए न्यायाधीश

Aazad Staff

Nation

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज चारों जजों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी शामिल हैं।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने गुप्ता, रेड्डी, शाह और रस्तोगी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को गुरुवार को मंजूरी दे दी थी।

इन चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही सुप्रम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है। हालांकि अभी भी 3 जजों की कमी रहेगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में जजों के लिए स्वीकृत पद 31 होते हैं।

चारों न्यायाधीश अगल अलग राज्य में हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर थे। न्यायाधीश गुप्ता मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायाधीश रेड्डी गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश शाह पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जबकि न्यायाधीश रस्तोगी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.