यूपी का अनुपूरक बजट विधानसभा में हुआ पेश

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी हंमागे के बीच विधानसभा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में किसानों को दिया गया महत्व।

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2018-19 का 34,833 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। योगी सरकार ने इस बजट में प्रस्तावित कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा किसानों के लिए आवंटित किया।

वित्त मंत्री ने किसानों के लिए 7023.20 करोड़ रुपये किसानों के लिए आवंटित किए हैं।  इसमें 5,535 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के बकाया भुगतान भी शामिल किए गए हैं। बता दें कि गन्ना भुगतान में 500 करोड़ रुपये सहकारी, निगम और निजी क्षेत्र पर पेराई सत्र 2017-18 के बकाया के भुगतान के लिए है। यह रकम सरकार सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजेगी।

इसके साथ ही बजट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर को भी खास जगह दी गई है। वहीं अगले साल उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए भी योगी सरकार ने बड़ी राशि के आवंटन की घोषणा की है। सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए भी अनुपूरक में व्यवस्था की गई है। सड़क निर्माण के लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अनुपूरक बजट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.